फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम- एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा कैराना रोड स्थित ईदगाह के मैदान पर पहुंचे। वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शहर काजी रागिब सिद्दीकी ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि ईदगाह और नमाज स्थलों के आसपास साफ सफाई दुरुस्त रखी जाए। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार पर पुलिस अलर्ट रहेगी। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाए। इस दौरान हाजी मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आसिम, हाजी आफाक, डाक्टर महबूब और जमाल सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें