शामली मानव अधिकार संगठन द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में टीका लगाती महिला चिकित्सक व भाग लेते ?
- फोटो : SHAMLI
जिले में 7049 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में 55 बूथों पर 8600 के लक्ष्य के सापेक्ष 7049 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 13 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 1600 के लक्ष्य सापेक्ष 1305 लोगों को टीके लगे। 899 लोगों को पहली डोज और 406 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 81.56 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की 130 वॉयल खर्च हुई। 18 से 44 साल के लोगों को 42 बूथों पर टीके लगाए गए। सात हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 5744 लोगों को टीके लगे। 5610 लोगों को पहली डोज व 234 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 82.6 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 576 वॉयल खर्च हुई।
कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 104, इस्लामिया इंटर कॉलेज में 18 प्लस के 100, इंड्रस्ट्रीयल एरिया कंडेला में 18 प्लस के 191, पीएचसी भूरा पर 18 प्लस के 194, गांव कसेरवा कलां में 18 प्लस के 90, प्राइमरी स्कूल अंसारियान में 18 प्लस के 100 व ऊंचागांव में 18 प्लस के 101 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा प्राइमरी शास़्त्री स्कूल पर 45 प्लस के 141 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी।
दो दिन से कोरोना का नहीं मिला नया केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जिले में इस समय कोरोना के चार सक्रिय केस हैं। रविवार को भी कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला था।