फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6734 फौजदारी मुकदमों का होगा निस्तारण

Sun, 06 Dec 2015 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारह दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में विभिन्न अदालतों में विचाराधीन छह हजार 730 फौजदारी मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।  राजस्व समेत सरकारी विवादों के निस्तारण हेतु शामली, फौजदारी के वाद कैराना- मुजफ्फरनगर न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों की सुनवाई  की जाएगी।
विज्ञापन


बारह दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का शामली कलक्ट्रेट, कैराना, ऊन तहसीलों में आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए डीएम ने  एडीएम भरत पांडे को जिले का नोडल अधिकारी बनाया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के फौजदारी के छह हजार 734 वादों को निस्तारण के लिए सूचीबद्ध किया। इनमें कैराना एसीजेएम कोर्ट में 3058, जेएम द्वितीय की कोर्ट में 1056, सिविल जज जूनियर डिवीजन 836 वादों का निस्तारण होगा।

जिला के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया थाना बाबरी के 512 मुजफ्फरनगर जेएम प्रथम की कोर्ट में, थानाभवन थाने के 1272 मुकदमों की सुनवाई एसीजेएम मुजफ्फरनगर कोर्ट में सुनाई होगी। इसके लिए राजस्व समेत सभी सरकारी विभागों के वाद कलक्ट्रेट,  शामली तहसील, कैराना और ऊन तहसीलों में सुनवाई के लिए अलग से कोर्ट लगेगी। जिले में  विचाराधीन सभी सरकारी वादों का निस्तारण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें