फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67.46 प्रतिशत पहुंचा कैराना लोकसभा का मतदान 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रथम चरण के कैराना लोकसभा क्षेत्र का मतदान 64.50 प्रतिशत से बढ़कर 67.46 प्रतिशत हो गया है। नकुड़ और गंगोह में हुई वोटिंग की रिपोर्ट आने पर मतदान प्रतिशत में 2.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा नकुड़ और गंगोह विधानसभा में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ है। नकुड़ में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
विज्ञापन

शुक्रवार को भैैसवाल रोड नवीन मंडी स्थल पर चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ और जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में पड़ी वोट की दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक स्कटूनी की गई। जिसमें कैराना लोकसभा क्षेत्र की नकुड़ विधानसभा में 74.86 प्रतिशत, गंगोह विधानसभा में 69.60 प्रतिशत, कैैराना विधानसभा 66.77 प्रतिशत, थानाभवन विधानसभा में 62.36 प्रतिशत, शामली  विधानसभा में 62.88 प्रतिशत हुआ। कैराना लोकसभा चुनाव क्षेत्र का कुल मतदान 67.46 प्रतिशत मतदान सामने आया। जो पहले 64.50 प्रतिशत रिकार्ड किया गया था। स्कूटनी की रिपोर्ट के अनुसार 2.96 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है।
 कैराना लोकसभा चुनाव में 16 लाख 61 हजार 936 कुल मतदाताओं में से 11 लाख 21 हजार 221 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। स्कूटनी में नकुड़ में 255470, गंगोह में 257093, कैराना में 208699, थानाभवन में 202817, शामली विधानसभा में 197142 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। स्कूटनी के दौरान चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ ने डीएम की मौजूदगी में सभी विधानसभा के एआरओ को तलब करके मतदान के कुल 15 प्रतिशत सर्वाधिक व न्यूनतम पड़ी वोटों की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूटनी में आई कुल मतदाता, कुल पड़ी वोट, प्रतिशत की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। इस मौके पर एडीएम वित्त आनंद शुक्ला, ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, तहसीलदार प्रीति सिंह, कैराना एसडीएम अमितपाल शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, ऊन की तहसीलदार  चंद्रकला, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन सिंह तरार, सपा से मनोज राणा, कांग्रेस से दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना लोकसभा चुनाव का मतों का ब्यौरा
विधानसभा    कुल मत    पड़े मत    पुरुष    महिला    प्रतिशत   

नकुड़    341274    255470    135573    119893    74.86
गंगोह    369367    257093    137950    119143    69.60
कैैैराना    312576    208699    113851    94846    66.77
थानाभवन    325230    202817    110211    92603    62.36
शामली    313516    197142    109417    87724    62.88 
कुल वोट    1661963    1121221    607002    514209    67.46 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें