फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना ने पुलवामा के शहीदों का लिया बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रभारी कविता सिरोही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करके पुलवामा की शहादत का बदला ले लिया है। मंगलवार को ग्राम मुंडेट कला में रामपाल सिंह के आवास पर भाजपा कमल ज्योति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी शिप्रा रस्तौगी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि घर-घर जाकर एक दीप जलाया जाएगा। अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शशि अरोड़ा ने की। संचालन रेखा संगल ने किया। रूबी चौधरी, अंजली, संगीता जिंदल, नीतू वत्स, सरोज शर्मा, निशा शर्मा, आशु नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें