हर्षित मित्तल ने जिले का नाम रोशन किया
शामली। विद्युत निगम में आफिस असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा में 200 में से 163 अंक प्राप्त करके जिले का हर्षित मित्तल ने नाम रोशन किया है। तीन दिन पहले हर्षित मित्तल का विद्युत निगम में आफिस असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। हर्षित मित्तल ने रुड़की इंजीनियरिंग कालेज शामली से वर्ष 2014 में बीटेक इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां उमा मित्तल व पिता नंद किशोर मित्तल को दिया। भारतीय ज्ञान विकास संगठन की ओर से मनीष मित्तल, सुशील अग्रवाल, अमित गर्ग, विनोद मोघा ने घर पहुंचकर हर्षित को बधाई दी है। पिता नंद किशोर मित्तल का कहना है कि जल्द विद्युत निगम से हर्षित का ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा।