फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हजार किसानों के खाते में पहुंची धनराशि

Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिले के ब्लाक और तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही प्रथम चरण में जिले के 28 हजार लघु एवं सीमांत कृषकों के सीधे खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच गई। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डीएम अखिलेश कुमार व सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने योजना में शामिल किसानों को इसके प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


रविवार को कलक्ट्रेट, सभी तहसीलों व ब्लाक मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गोरखपुर से किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ  का लाइव प्रसारण देखने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई थी। कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरि शंकर चौधरी, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और लघु व सीमांत किसान मौजूद रहे।

इसी दौरान सभी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत  प्रमाण पत्र भी किसानों को वितरित किए। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 91 हजार लघु एवं सीमांत किसानों का डाटा फीड किया गया है। इसमें 28 हजार लघु एवं सीमांत कृषकों के खाते में दो-दो हजार
विज्ञापन

रुपये पहुंच गए है। 72 हजार लघु एवं सीमांत किसानों का डाटा अभिलेखों की जांच के बाद शासन को भेजा गया है। उधर, थानाभवन ब्लॉक कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने किसान कपिल वर्मा, अजय कुमार, अब्बास अनवर, अंशुल, राजेंद्र, बृजपाल, मनीष, मांगेराम, अजय सिंह, साधुराम, बीरबल आदि प्रमाण पत्र बांटे गए। एडीओ कुलभूषण शर्मा, प्रताप सिंह, नीरज जैन, प्रदीप कुमार डिंगल आदि उपस्थित रहे।

17368 किसानों को मिली पहली किस्त
कैराना/ऊन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर से किसान सम्मान निधि योजना का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। तहसील सभाकक्ष में सम्मान निधि योजना के 200 पात्र किसानों ने टीवी पर मोदी की मन की बात को ध्यान से सुना। कैराना ब्लाक के 17368 किसान इस योजना से लाभान्वित हुए है। प्रत्येक के खाते में योजना की पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये भेजे गए है। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रनबीर सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने सभी किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। ऊन तहसील के सभागार में भी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाइव सीधा प्रसारण देखा गया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने पात्र किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नायाब तहसीलदार प्रवीण कुमार, प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार, सत्येंद्र तोमर, बंटी तोमर, अशोक, विजेंद्र सैनी, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें