संदिग्ध हालात में युवती गायब, अपहरण की आशंका
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में शादी से करीब दस दिन पहले युवती संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों ने गांव के दो युवकों के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।
सोमवार देर रात पुलिस को परिजनों ने युवती के अपहरण कर ले जाने की सूचना दी। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। बाद में परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने गांव के युवक पर अपने साथी की मदद से युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक युवती का रिश्ता तय हो चुका है और करीब 10 दिन बाद बारात आनी है। परिजन शादी की तैयारी में लगे हुए थे, लेकिन युवती के गायब होने से परिजन परेशान है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती को बहला फुसला कर ले जाने का मामला सामने आ रहा है। परिजनों की ओर से बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।