शामली। नगर पालिका सभागार में पालिका कर्मचारी और नागरिकों की बैठक हुई। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में मुख्य मार्गों पर हरे और नीले डस्टबिन लगाए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुुरोध किया कि गीला और सूखा कूड़ा शहर में लगे डस्टबिन में ही डाले। इसके अलावा शहर कि दीवारों पर विभिन्न स्थानों पर पर्चे और पोस्टर चिपका दिए जाते हैं, जिससे नगर की खूबसूरती को खराब कर दिया है। स्वच्छ भारत स्वच्छ शामली बनाने के लिए सभी नागरिकों को आगे आकर पहल करनी होगी। चेतावनी दी कि पालिका द्वारा दीवारों पर पोस्टर बैनर लगाने वाली फर्म के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, वरिष्ठ लिपिक सुखपाल शर्मा, लिपिक सुभाष चंद्र, गजेंद्र सिंह, अमित कुमार, आजम खान, प्रदीप कुमार, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।