शामली। उप्र कांग्रेस विचार विभाग के महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि तालाबों पर मत्स्य पट्टा धारक प्रदूषण के कारण मछली पालन में नुुकसान हो रहा है। ज्ञापन में मत्स्य पट्टा धारकों का मत्स्य लगान, बैंक ऋण माफ करने की मांग की है। मौके पर रामकिशोर पारचा, रामकुमार, सतेंद्र, अमित कुमार शर्मा, जगरोशन कश्यप, श्रवण कश्यप, आसिफ, बलराम मुखिया आदि है।