फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने शामली शुगर मिल बंद कराई
विज्ञापन

शामली। पिछला बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बुधवार देर रात किसानों ने शामली शुगर मिल में तौल और बाद में शुगर मिल बंद करा दी और हंगामा काटा। देर रात तक अधिकारी मौके पर थे।
विज्ञापन

बुधवार देर रात बनत लिलौन खेड़ी, सिंभालका आदि कई गांव के किसान शुगर मिल में पहुंचे और वहां गन्ने की तौल बंद करा दी। मौके पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में किसानों ने शुगर मिल में जाकर उसे भी बंद करा दिया। किसानों का कहना था कि मिल ने पिछले साल का भी भुगतान अभी तक नहीं किया है और साफ्ट लोन का बहाना कर रहे हैं। सूचना पर गन्ना समिति का डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुगर मिल अधिकारी किसानों को उचित आश्वासन नहीं दे सके। इसलिए उन्होंने शुगर मिल भी बंद करा दी। रात 11 बजे तक किसानों को समझाने के प्रयास चल रहे थे। शुगर मिल के अधिकारी भी मौके पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें