फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचे, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी मे रखवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र प्राप्त हो गए हैं। जिनको सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 19 जनवरी को वीवी इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित यूूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। जिन्हें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्रों को रखवा दिया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 32 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। जिले के 32 केंद्र व्यवस्थापकों की 19 जनवरी को वीवी इंटर कालेज में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक बुलाई गई है। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। जिले के सभी शिक्षक जो मूल्यांकन 2016-17 में शामिल हुए थे, जिनका पारिश्रमिक भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। वह तुरंत राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में संपर्क कर सकते है। 25 जनवरी तक कोई सूचना नहीं देता, तो पैसा विभाग को वापस भेज दिया जाएगा। मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान के क्लेम के अधिकारी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें