पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
शामली। प्रतापगढ़ में आयोजित 18वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों में 56 किलोभार में साईमा स्वर्ण पदक, 45 किग्रा भार में नैना चौधरी ने रजत पदक, 36 किग्रा भार में हर्ष में कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रदेश स्तरीय कैंप में साईमा का चयन किया गया है। कैंप करने के बाद राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में जालंधर में हिस्सा लेंगे। वुशू कोच रुखसाना बेगम ने बताया कि प्रतापगढ़ में 29 से लेकर 31 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता से लौटकर खिलाड़ियों को युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने बधाई दी।
चयन आज होगा
शामली। उत्तर प्रदेश नेटबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव शिलाकुर ने बताया कि 31वीं जूनियर राष्ट्रीय नेट बाल बालक बालिका चैंपियनशिप 27 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक ग्राउंड मलसेर खाना भंटिडा पंजाब में होगी । उत्तर प्रदेश के बालक बालिकाओं की टीमों का ट्रायल कैंप के लिए नौ जनवरी को महामाया स्टेडियम जिला गाजियाबाद में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। अंतिम चयन 24 जनवरी को होगा।
कैराना नगर इकाई के अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि थानाभवन नगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। थानाभवन के प्रदेश संगठन मंत्री विवेक गोयल को एक सप्ताह के अंदर नगर इकाई व युवा नगर इकाई का गठन करने की जिम्मेदारी देते हुए सूची मांगी है। उन्होंने बताया कि कैराना नगर इकाई में नगर अध्यक्ष पद पर अनिल गुप्ता, नगर महामंत्री पद पर रोशन लाल व वरुण सिंघल को नगर युवा अध्यक्ष पद अमित गर्ग को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। कैराना के पूर्व नगर अध्यक्ष पर संजय राजपूत को प्रदेश सचिव पर मनोनीत किया है।