फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की रसोई में बने मिड्डे मील- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय की रसोई में बने मिड डे मील : डीएम
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि विद्यालय में निर्मित रसोईघर में ही मिड डे मील पकाया जाए। किसी भी दशा में खुले में भोजन न पकाया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन पकाने में प्रयुक्त होने वाली संपूर्ण सामग्री मानक के अनुसार हो।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह ने जनपदस्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपदस्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स प्रति सप्ताह एक दिन विद्यालय में मिड डे मील की जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में पांच-पांच निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शुद्ध पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन पकाने में प्रयुक्त होने वाली संपूर्ण सामग्री मानक के अनुसार हो। यथा-आयोडीन युक्त नमक, एगमार्क मसाले एवं सीलबंद तेल का ही प्रयोग किया जायें। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ राजकुमार सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, डीडीओ बलराम कुमार, बीएसए गीता वर्मा, डीआईओएस अनुराधा शर्मा तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में शिथिलता सहन नहीं
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने गोल्डन कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुुंचाने हेतु कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में डीएम अखिलेश सिंह ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एडीएम केबी सिंह समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें