फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। एसडीएम ऊन के आदेश पर नगर पंचायत झिंझाना ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेहडे़ ठेले वालों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को नगर पंचायत झिंझाना के सफाई नायक अमित कुमार पालिका कर्मियों की टीम और पुलिस बल लेकर बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे रेहड़ी और ठेली वालों को हटाना शुरू कर दिया। वहीं सड़क किनारे व्यापारियों ने रोड़ी का ढेर भी लगाया हुआ है। जिस कारण आम लोगों को आने जाने में भी परेशानी होती है। समाधान दिवस में भी लोगों ने शिकायत की थी। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। कहा कि पहले अंदर बाजारों का अतिक्रमण हटाना चाहिए। लोगों ने तो स्थायी निर्माण कर रखे हैं उन्हें हटवाना चाहिए । ठेली वालों पर ही कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें