फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजरी व्यापारी के गोदाम में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। व्यापारी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जल गया। मामले में पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आरिफ पुत्र जाहिर अहमद की गांधी चौक स्थित सदर मार्केट में आरिफ हौजरी स्टोर के नाम से दुकान है। स्टोर के समीप ही गोदाम है। शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में उसके गोदाम में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। शोर शराबा होने से व्यापारी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर, तब तक लाखों रुपयों की कीमत का सामान जल चुका था। घटना के बाद व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने जान बूझकर उसके गोदाम में आग लगाई है। साथ ही तीन माह पूर्व भी गोदाम में कुछ लोगों द्वारा आग लगाकर उसका काफी नुकसान कर दिया था। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें