एक नवंबर को होगा कबड्डी ट्रायल
शामली। कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि यूपी खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल का आयोजन शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में दोपहर दो बजे होगा। ट्रायल में सभी चयनित खिलाड़ी बांदा में 12 नवंबर को होने वाली सीनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कराई जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपना अपना आधार कार्ड लेकर ही प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।