मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत मेगा ऋण वितरण शिविर समारोह में अतिथियों द्वारा 316 स्वयं सहायता समूह एवं 64 ग्राम संगठनों को दो करोड़ पचास लाख तैंतालीस हजार की धनराशि का चेक सहायता समूहों को प्रदान किया गया। 54 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंक शाखाओं से 27 लाख की धनराशि बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में वितरित की। बृहस्पतिवार को गोहरनी गांव केेेे जंगल में स्थित नवीन विकास भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप मेें भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन तरार और समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्षा संतोष देवी ने की। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन के 749 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू संगल, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीडीओ बलराम कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार एवं जिला मिशन प्रबंधक दलंगजन सिंह एवं राजेश कुमार तथा बैंक के आला अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्जीक्यूटिव अकाउंटेंट सुबोध कुमार, सहायक लेखाकार राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, ब्लॉक प्रबंधक ममता, पंकज कुमार, हरपाल सिंह, डीआरपी जाखिर, रेखा रानी, मुन्नी देवी, पूनम, नाजमा, सायमा, सायना का सहयोग रहा।