चिकित्सा अधीक्षक से मिले कार्यकर्ता
शामली। विश्व हिंदू महासंघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं शिकायतों को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए चक्कर कटाए जाते हैं। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद्रा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने कहा कि जिला अस्पताल में समय से कोई कार्य नहीं होता। शस्त्र लाईसेंस, मेडिकल फिटनेस बनाने के लिए लोगों को परेशान किया जाता है। कुत्ते के काटे मरीजों को भी टीका लगाने को चक्कर कटाते है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों व डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मनोज सैनी, संजीव कुमार, आशू सैनी, सुनील कुमार, राम, प्रदीप, संदीप कश्यप आदि रहे।