फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पुत्र के लिए बच्चो ने श्रद्धांजलि देकर निकाली पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सानंद महाराज की दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

कांधला। गंगा पुत्र सानंद महाराज की जन्मभूमि में शिक्षण संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कस्बे में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कस्बे के प्रगति इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने गंगा पुत्र सानंद महाराज की स्मृति में मौन धारण कर पदयात्रा निकाली। छात्र-छात्राएं मां गंगा व डाक्टर साहब के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। कालेज के प्रबंधक जावेद जंग ने सानंद महाराज साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने छात्र-छात्राओं को जीवन काल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें