कैराना। मोहल्ला जैर अंसरियान निवासी मुदस्सिर ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह वह बैंक शाखा में अपने खाते की दूसरी पासबुक लेने के लिए गया था। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक ने उसके साथ अभद्रता की तथा बैंक खाता बंद करने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पासबुक दिलाने तथा बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।