शामली। कबड्डी कोच संदीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से 17 सितंबर को जिला स्तरीय बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शहीद उधम सिंह स्टेडियम में होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी बालक और बालिकाओं को आधार कार्ड साथ लेकर आना है। अधिक जानकारी के लिए एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप के मोबाइल नंबर 9368153937 पर भी संपर्क कर सकते हैं।