फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में गंदगी देख नाराज हुए गन्ना विकास राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कस्बे का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगह पर गंदगी नजर आई। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने चौधरान पट्टी से नाला पटरी, चरथावल बस स्टैंड व मेन बाजार का निरीक्षण किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था की पूरी मानीटरिंग की जांए। सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाए। कहा कि वह नियमित रूप से कस्बे की सफाई व्यवस्था की खुद मानीटरिंग करेंगे। इस दौरान नरेंद्र सैनी, नीरज अग्रवाल पाटी, बोबी अरोड़ा, धर्मेंद्र गोयल, सुरेशपाल, ब्रजेश वाल्मीकि, अनुज संगल, प्रेम, रमेश मित्तल, ऋषिपाल सैनी, विनोद सैनी, रविंद्र टीटू, संजय डिमोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें