कांधला।
सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के द्वारा ध्वजारोहण किया। खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख हरविंद चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया। कस्बे के राजकीय अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ओर गांव गंगेरू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट दीपक कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया। थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी और गांव गंगेरू में चौकी प्रभारी नेमचंद गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।