फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली, जगह जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में शिव परिवार की प्रतिमाओं की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भाटू स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पंडित पंडित राजेेंद्र शास्त्री व उनके सहयोगियों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इससे पूर्व पूरे गांव में शिव परिवार की बैंडबाज- ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा निकाली गई। जिसका कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रधान गौरव चौहान, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, सिद्धार्थ, महेंद्र सिंह, वतन सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। भाटू गांव के शिव मंदिर में कुछ समय पूर्व भगवान शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित हो गयी थी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर श्रावण माह में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें