शामली।
आरके इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट् ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण करते हुए उनकी देखभाल का निर्णय लिया।
बुधवार को झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में यूपी 85 एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र ने पौधरोपण कर किया। इसके साथ ही उन्होंने पेड़ो का महत्व बताया। विज्ञान प्रवक्ता मसबवीर अली ने कैडेट को ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ रहे खतरे से आगाह किया। जिससे बचने के लिए केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना ही एक उपाय है। उसके बाद एनसीसी कैडेट् ने कॉलेज प्रांगण में आम, जामुन के साथ ही अन्य फलदार व छायादार पौधे रोपित करते हुए उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर योगेंद्र मलिक, सहदेव सिंह, प्रमोद कुमार, पवित्र चौधरी, श्रवण तोमर, शिवकुमार, शेखर मलिक, आकाश खाटियान, सचिन, सोनू आदि मौजूद रहे।