कैराना।
शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कांवड़ शिविर लगा हुआ है। जहां पर कांविड़यों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और जलपान की पूर्ण व्यवस्था कराई गई है। बृहस्पतिवार को उक्त शिविर में भोले के भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिनकी सेवादारों ने जमकर सेवा की। शिविर में कांवड़िये ठहर कर अपनी थकान भी दूर कर रहे हैं। इसके बाद कांवड़िये अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। सेवादारों में मुख्य रूप से सभासद शगुन मित्तल, आशु, राकेश गर्ग, दीपक गुप्ता, अमन गर्ग, अभिषेक गोयल, विनय शर्मा, राजकुमार, रविंदर, नानू, आमोद जैन आदि मौजूद रहे।