फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव डूंडूखेड़ा व इस्सोपुरटील में यमुना के जलस्तर से जलमग्न हुई फसलों का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बरसात के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नतीजतन डूंडूखेड़ा और इस्सोपुरटील में यमुना नदी के आसपास सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर मदद करने की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग हरकत में आया। एसडीओ सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारी गांव का दौरा करने के लिए मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ से राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान भूपेंद्र शर्मा, जयपाल, जयकुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें