कैराना। चार दिनों तक निरंतर हुई बारिश से नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों, बस्तियों, प्लाटों तथा घरों में भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण नगरवासियों के आशियानों पर भी ढहने का खतरा मंडरा गया। मंगलवार को चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बरसात के भरे पानी को निकलवाने के लिए दो टुल्लू पंप मंगाए। दो पहले ही नगरपालिका के पास है। सभी टुल्लू पंप जहानपुरा रोड, मायापुर रोड और गुलशन नगर नईबस्ती में लगे हुए हैं, जोकि पानी निकाल रहे हैं। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, जलकल लिपिक इनाम हसन, सफाई नायक सुभाष चंद के अलावा तौसीफ सिद्दीकी मौजूद रहे।