शामली। द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले और जुलाई माह में जन्मे सभी बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने केक कटवाते हुए सभी को बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को बधाई देते उपहार बांटे। बच्चों ने गानों पर जमकर डांस करते हुए भरपूर आनंद लिया। इस दौरान पिंकेश, पूूजा, पूनम, डिंपल, सारिका आदि मौजूद रहे।