शामली। बनखंडी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 में यूनिफार्म का वितरण किया गया। यूनिफार्म मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठें। शिक्षकों ने बच्चों को मेहनत व लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल, शिक्षिका रेनू सैनी और शिक्षक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से बच्चों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अध्यापक अखिलेश मौर्य, बेबी, पुष्पा, सुशीला, सुरेश बाला, गुलिस्ता, नूरजहां, आयशा, इकराम आदि मौजूद रहे।