शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे से नवीन मंडी स्थल पर मतगणना शुरू हुई थी। पुलिस ने बुधवार की रात ही सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया था। मतगणना स्थल के अंदर तथा बाहर भारी संख्या में अर्द्घसैनिक बलों को तैनात किया गया था। पुलिस ने नवीन मंडी स्थल रोड के दोनों ओर तीन-तीन बेरिकेडिंग लगाए थे और वहां भी फोर्स तैनात की गई थी। इसके अलावा मंडी के अंदर भी बेरिकेडिंग कर फोर्स लगाने के साथ ही मंडी स्थल पर सभी एसओ तथा सीओ की ड्यूटी लगाई गई थी।
सुबह से ही जुटने लगी थी समर्थकों की भीड़
मतगणना स्थल के पास सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी के हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी । जब भी संबंधित प्रत्याशी लीड करता तो शोर-शराबा हो जाता था। इस दौरान कुछ लोगों ने मतगणना स्थल के अंदर आने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से लाठियां फटकार कर भीड़ को हटवा दिया।