फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बाइक चलाने से मना किया तो किशोर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। मां ने बाइक चलाने से बेटे को रोका तो उसने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोर के पिता एक दिन पूर्व में नई बाइक लेकर आए थे। 12 साल के बच्चे को बाइक चलानी पूरी तरह नहीं आती थी। शनिवार शाम बाइक चलाते समय किशोर को चोट लग गई थी। जिस पर मां ने उसके हाथ से बाइक की चाबी ले ली और दोबारा बाइक ना चलाने की नसीहत दे दी। रविवार सुबह किशोर मां से एक बार फिर से बाइक चलाने की जिद करने लगा। जिस पर मां ने उसे डांट दिया। उसके बाद मां खेत में चारा लेने चली गई। मां के बाइक चलाने से मना करने और डांटने से बालक क्षुब्ध हो गया। किशोर ने बाथरूम के कुंडे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में गई महिला की बेटे को देखकर चीख निकल गई। जिस पर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और किशोर को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में उसके शव को सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मामले की जानकारी से पुलिस इंकार रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें