फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरियां मिटाने के लिए किया गया गठबंधन- जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरियां मिटाने के लिए किया गठबंधन : जयंत
विज्ञापन

शामली/कांधला।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताने के लिए रालोद, सपा और कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुुरू कर दिया है। रविवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कांधला और शामली क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं की और जनसंपर्क किया।
रविवार को जयंत चौधरी ने कांधला क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कस्बा एलम, नाला, भारसी, भभीसा, सुन्ना, मखमूलपुर हुरमंजपुर सहित अन्य गांवों का दौरा किया। कस्बा एलम और गांव हुरमंजपुर में सभा के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि चार साल में भाजपा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने लोगों के बीच खाई बना दी, उसी खाई को पाटने के लिए गठबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि कैराना उपचुनाव का परिणाम देश को संदेश देगा कि अब लोग किसी के बहकावे में आकर आपस में लड़ने वाले नहीं है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक बलबीर मलिक ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व विधायक रतन पाल पंवार, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, तरसपाल मलिक, विक्रांत जावला, सतबीर पंवार सहित सपा और रालोद नेता मौजूद रहे। उधर, गांव सिंभालका में पहुंचने पर सभा के दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि सोमवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गंगोह विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकन्ना रहकर करना होगा मतदान - पटेल
शामली। गांव ताजपुर सिंभालका में शनिवार रात गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सभा हुई। उसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कैराना उपचुनाव में मतदाताओं को चौकन्ना होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान करने के बाद वीवी पैट मशीन से निकलने वाली पर्ची को जरूर देखें कि उनका वोट सही डला है या नहीं। वहीं, सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का वादा किया था, लेकिन शामली जिले में ही किसानों को अब तक समय पर भुगतान नहीं मिल पाया है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व प्रमुख असलम, अवनीश प्रधान, संजीव चौधरी, दासी प्रधान, अंकुज चौधरी, सोमपाल प्रधान, संजय राणा, भगत सिंह, ब्रहमपाल और संतकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें