जिले में खरीदा गया 2387.75 मीट्रिक टन गेहूं
शामली। डीएम ने शामली मंडी पहुंचकर गेहू खरीद केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गेहूं को देखकर किसानों और कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। किसानों के गेहूं की सही प्रकार से तौल किए जाए। समय पर गेहूं का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से समय से किया जा रहा है। किसानो से पूछा कि गेहूं का तौल सही प्रकार से हो रहा है नहीं। उधर, डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले के 26 खरीद केंद्रों पर 2387.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। खाद्य विभाग की 70850 मीट्रिक टन, पीसीएफ द्वारा 1388 मीट्रिक टन, पीसीयू 165.75 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 124.90 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया हैं।