ग्राम प्रधान का अभिनंदन किया
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त कर गांव डूंडूखेड़ा लौटी ग्राम प्रधान कृष्णा देवी का स्वागत समारोह में अभिनंदन किया गया।
24 अप्रैल को कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा की ग्राम प्रधान कृष्णा देवी को मध्य प्रदेश के जबलपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार और नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को कृष्णा देवी अपने गांव में पहुंची, तो ग्रामीणों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान कृष्णा देवी की तरह कार्य करना चाहिए। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने जिस प्रकार गांव का विकास किया है, उससे अन्य ग्राम प्रधानों को सीख लेनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने बहुत अच्छा कार्य किया, तभी उन्हें राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला। कृष्णा देवी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, प्रधान संदीप पंवार, प्रवीण प्रधान, वकील जंग प्रधान, रणवीर सिंह, श्रवण कुमार, नसीम अहमद, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।