फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पुनरीक्षण कार्य ठप होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन पुनरीक्षण कार्य ठप होने पर जताया रोष
विज्ञापन

शामली।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने बैठक कर पेंशन पुनरीक्षण का कार्य ठप होने पर नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की गई है कि पेंशन पुनरीक्षण कार्य शीघ्रता से कराया जाए, ताकि पेंशनर्स को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर रोड स्थित सेवानिवृत्त एडीओ चंद्रपाल सिंह के आवास पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक हुई। उसमें बाल किशन आर्य ने लखनऊ में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिलों में पेंशन पुनरीक्षण का कार्य ठप है। इसके लिए मार्च तथा अप्रैल में व्यापक जनजागरण किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पेंशन पुनरीक्षण के फार्म डिप्टी डायरेक्टर पेंशन एवं ट्रेजरी कार्यालय सहारनपुर, मेरठ और लखनऊ आदि स्थानों पर लंबित हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक का संचालन बालकिशन आर्य ने किया। इस मौके पर भीम राठी, जयपाल सिंह, इकबाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मलखान सिंह, गोविंद सिंह, वेद सिंह मलिक, चरण सिंह, यशपाल सिंह, गोरधन दास, ऋषिपाल राठी, जयप्रकाश धीमान, राजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, श्रीपाल सिंह मलिक और नवरत्न शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें