फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, मां और भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कांधला से कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने के कारण युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
सोमवार शाम करीब साढे़ सात बजे गांव अलीपुर निवासी शाहरूण (18) बाइक से अपनी मां रईसा और छोटे भाई अनस के साथ कांधला से अपने गांव लौट रहा था। ऊंचागांव से मायापुर रजवाहा पटरी पर जहानपुरा पुलिया के पास पहुंचने पर सामने से आए ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शाहरूण को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां रईसा और भाई अनस को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बाइकों की भिड़ंत, पांच लोग घायल
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र में खुरगान रोड पर तीन बाइकों की भिडंत में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
सोमवार शाम खुरगान रोड पर पुराने श्मशान घाट के पास खुरगान की ओर से आ रहे गांव ओदरी निवासी कौशर और जोया तथा दूसरी बाइक पर बसेडा निवासी जावेद, महिला बानू तथा खुरगान निवासी जाहिदा आ रहे थे। इस दौरान कैराना की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक ने उक्त दोनों बाइकों में टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को कैराना सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देर रात मामले में पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें