फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लिलौन के पास नाले की सफाई न होने और गंदगी फैलने के कारण ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके सिंचाई विभाग का पुतला फूंका। गांव लिलौन स्थित नाले में सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालत यह है कि गंदगी के कारण फैली दुर्गंध से ग्रामीणों को वहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सिंचाई विभाग के साथ साथ आला अधिकारियों को शिकायत किये जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। रविवार को प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने बताया कि नाले में शामली शुगर मिल के साथ साथ शामली शहर का गंदा पानी भी आता है। जिसमें कूड़ा करकट तथा मृत पशु भी बहकर आ जाते हैं। इस कारण नाला गंदगी से अट गया है और पानी निकासी का भी कोई रास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि बरसात में पानी निकासी न होने से ग्रामीणों के घरों में भी जलभराव की स्थित पैदा हो जाती है। गांव में लगने वाले हैंडपंपों से भी दूषित पानी आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया और समस्या का समाधान नहीं कराया, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमपाल सिंह, ब्रह्मपाल उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, अरविंद कुमार, ईश्वर सिंह, संजीव शर्मा, मोनू शर्मा, कौशल देवी, लीला देवी, अनीता देवी, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें