फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
राजाराम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा से पूर्व सीटिंग प्लान करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो जाएंगी। पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जिले में सीबीएसई के 33 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत 2600 और इंटरमीडिएट के 1925 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की तैयारियों के लिए ही रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान बनाकर सूची चस्पा करा दी गई। सीटिंग प्लान देखने के लिए छात्र-छात्रा रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते रहे। वहीं, स्कूलों की तरफ से ही बच्चों को प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं, सोमवार को सुबह दस बजे से लेकर 1.30 बजे तक इंटरमीडिएट 12 वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि छह मार्च को हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल और सेंट आरसी साइंटिफिक स्कूल कैराना के प्रबंधक यशपाल पंवार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचल दस्तों का गठन हो गया है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त हो गए हैं। रविवार को ही कराना पड़ा होम एग्जाम सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के कारण स्कूलों में घरेलू परीक्षाएं (कक्षा 6 से 11 तक) कराने को लेकर स्कूल प्रबंधन असमंजस में आ गए हैं। इसी लिहाज से कई स्कूलों में रविवार को ही घरेलू परीक्षा करानी पड़ी। शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए ही रविवार को होम एग्जाम कराना पड़ा। परीक्षा केंद्रों की सूची - सिल्वर बेल्स स्कूल कैराना रोड शामली। - सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली। - मदरलैंड पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर रोड शामली। - स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल कैराना रोड शामली। - अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन। - सेंटआरसी स्कूल मुंडेट रोड शामली। बीएसएम स्कूल करनाल रोड शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें