फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार शांतिपूर्ण मनाएं, पुलिस का सहयोग करें- सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शामली कोतवाली में शांति समिति की बैठक की। जिसमें सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार प्रेमभाव का है, तमाम गलतियों और दुश्मनी को भुलाकर आपसी प्रेम और सौहार्द से त्योहार मनाएं। साथ ही माहौल ठीक रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

शनिवार को शामली कोतवाली परिसर में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ सिटी ने कहा कि होली के मद्देनजर चौराहों पर चेकिंग होगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि शांति समिति का गठन नए सिरे से करें तथा उसमें हर तबके के लोगों को शामिल करें। इस दौरान इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव ने कहा कि गांव बलवा, लिलौन और सिंभालका संवेदनशील हैं। संचालन घनश्याम पारचा ने किया। इस दौरान अनिल प्रधान, अश्वनी सिंभालका, प्रधान बबली देवी, सभासद अनिल, इरशाद, गुलजार, बाबा राजवीर सिंह, जयपाल सिंह, मकसूद, श्रीपाल निवासी हसनपुर, नाथीराम बलवा, वीरेंद्र, मेहरबान अली आदि सहित ग्राम प्रधान और शामली नगर पालिका के सभासद और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें