फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि बोध उत्सव पर शहर में निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आर्य समाज मंदिर के तत्वावधान में चल रहे ऋषि बोध उत्सव के तीसरे दिन आर्य समाज से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेेेरी शहर के मुख्य मार्गों से होकर आर्य समाज मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। बुढ़ाना रोड स्थित विश्वकर्मा आनंद भवन में पुरोहित डाक्टर रविदत्त आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान मोहित कुमार और सुगंधा रहे। बिजनौर से पधारे प्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित नरेश दत्त आर्य ने प्रवचन के माध्यम से कहा कि संसार रूपी नाव को कर्म रूपी चापू से चलाते रहे। मन वासना के खूंटे से आजाद होगा तो परमात्मा की भक्ति में लग जाएगा। उन्होंने सुरीले भजन के माध्यम से कन्या भ्रूूण हत्याओं को रोकने का संदेश दिया। अंत में संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, पूर्व प्रधान राजपाल आर्य, पूरणचंद आर्य एवं रामेश्वर दत्त आर्य ने यज्ञमान परिवार को आर्य साहित्य भेंट किया। बुधवार को आर्य समाज के पूर्व प्रधान राजपाल आर्य के आवास पर यज्ञ एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर ईश्वर दयाल, दिनेश आर्य, मनु आर्य, नीलम आर्य, कौशल्या आर्य, कमला आर्य, वेदप्रकाश आर्य, श्वेता आर्य, मृणाली आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें