कैराना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं और उदासीन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के बच्चों तथा स्टाफ ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली निकालने के बाद प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बताया कि लोकतंत्र में जनता का शासन जनता के द्वारा जनता से चुने प्रतिनिधियों द्वारा ही चलाया जाता है। भारत के प्रत्येक नागरिक को जिसकी आयु एक जनवरी सन 2018 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए। इससे वे भविष्य में होने वाले चुनाव में एक अच्छा और योग्य प्रतिनिधि चुन सके। आपके द्वारा चुने प्रतिनिधियों से सरकार बनती है और वही सरकार आपके लिए योजना बनाकर कार्य करती है । ध्यान रहे आपका मत ही आपका भविष्य तय करता है । जो लोग आज अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में लापरवाही बरत रहे है और वो लोग जो अपने मताधिकार का प्रयोग किसी भी कारण से नही करते है भविष्य में वो अपनी पसंद की सरकार से वंचित रहते है और जो लोग चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते वो नोटा का प्रयोग कर सकते है। इसलिए लोकतंत्र में मताधिकार हमारा अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।