फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कैंप लगाकर वलूला लाखों का बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कैंप में वसूला गया लाखों का बकाया बिल
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मंगलवार को विद्युत निगम ने हरिजन चौपाल पर कैंप लगाया। जेई अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि कैंप में बकायेदार उपभोक्ताओं से दो लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही 20 नए उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए। 40 खराब बिलों की शिकायत पर उन्हें ठीक किया गया। कैंप के बाद टीम के लोगों ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। छह लोगों को बकाया होने के बाद पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को जोड़कर बिजली चोरी करते हुए पाया गया। जेई ने बताया कि ऐसे छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
कांधला। पुलिस ने कस्बे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वहीं, कुछ व्यापारियों के विरोध करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
अतिक्रमण के कारण कस्बे में चारों ओर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को निकलना दुर्भर हो गया है। मंगलवार को कस्बे के बाजारों में पुलिस बल के द्वारा अतिक्रमण हटवाने का काम किया गया। कुछ व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के बाद ऐसे लोगों को तितर बितर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से कस्बे में भारी वाहनों की अधिक एंट्री होने से कस्बे के रेलवे रोड , कैराना रोड मैन बस स्टैंड के साथ ही कस्बे में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। बार- बार शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई अमल में नही लाई जा रही थी । पुलिस ने रोजमर्रा की परेशानी को देखते हुए सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने अपनी टीम के साथ दोपहर के समय कस्बे के रेलवे रोड , कैराना रोड, मैन बजार, मोहल्ला रायजादगान , सहित कई स्थानो से सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने का काम शुरू कर दिया। कस्बे से अतिक्रमण हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें