छात्र-छात्राओं ने सीखा टेंट बनाना
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। छात्रों को टेंट बनाने के साथ ही अन्य प्रशिक्षण दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक संजय संगल और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने ध्वजारोहण कर किया। इसके साथ ही जिला प्रशिक्षक राज सिंह ने छात्र व छात्राओं को टेंट बनाना, बिना बर्तन खाना बनाने, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर का प्रशिक्षण दिया। प्रभारी प्रमोद कुमार ने छात्रों को स्काउट के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने सभी को बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही हमें देश सेवा और समाज सेवा का मौका मिलता है। यह सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। डॉक्टर अनुराग शर्मा ने सभी को अनुशासन का महत्व समझाया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समा बांधा। प्रथम स्थान कक्षा छह छात्रा हसीन व कक्षा आठ का छात्र सुनील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।