फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के संबंध में निष्पक्ष जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सोमवार को गांव कैड़ी निवासी लोगों डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिले। बताया कि गांव में करीब 100 दलित परिवार लंबे समय से आवास बनाकर रह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही तहसील कार्यालय से उन्हें नोटिस भिजवाए गए, जिसमें तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा बताया गया। उनका कहना है कि नोटिस की निष्पक्ष जांच कराई जाए। क्योंकि जहां उनके आवास हैं, वहां पर तालाब की भूमि नहीं है। बल्कि सरकार ने वहां बिजली, सड़क, टंकी आदि की सुविधा भी दी हुई है। उनके पास रहने को कोई दूसरा मकान नहीं है, यदि यह मकान भी छिन गया है, तो वह लोग बेहसहारा जाएंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रामकुमार, गुलाब सिंह, कर्म सिंह, संजीव कुमार, राजकली, रामनाथ, चंद्रपाल, किरणपाल, मनोज, लटूर, बचनदास, कंवरपाल, रिशिपाल, महक सिंह, सोमपाल, महावीर, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल का मैदान खाली कराने की मांग
शामली। गांव लांक में खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटवाने और युवाओं को खेल के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई। युवा जाट एकता दल के अध्यक्ष रवि कुमार मलिक के नेतृत्व में सोमवार को लांक गांव के युवक कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में खेल का मैदान है। वर्ष 2013 में युवा कल्याण विभाग द्वारा पायका सेंटर स्थापित किया गया था, लेकिन सेंटर के कोच की अनदेखी के कारण कुछ लोगों ने खेल मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस कारण युवाओं को खेलने का स्थान नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान अंकित गौतम, अक्षय मलिक, कविंद्र मलिक, सचिन मलिक, अनिकेत शर्मा, अमित मलिक, मुकुल मलिक, अंकुश मलिक, धर्मेश मलिक, जितेंद्र मलिक, अर्पित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें