जलालाबाद।
कस्बे में बुधवार को मास परायण माघ महात्म कथा का श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। पंडित राधेश्याम शर्मा ने दान करने से मिलने वाले फल के बारे में विस्तार से समझाया। कथा और श्रीराम चरित्र मानस पाठ के साथ पंडित राधेश्याम ने शुभारंभ किया। कथा में कथावाचक पंडित राधेश्याम ने श्रोताओं को कथा का महात्म माघ मास में स्नान व दान करने से मिलने वाले पुण्य फल को समझाया। उन्होंने बताया कि प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक क्रियाओं से निव्र्त होकर गंगा नदी या किसी स्थान पर स्नानकर भगवान की कथा करे। गरीब निर्धनों को भोजन, वस्त्र व सर्दी में अग्नि ताप कराने से धर्म लाभ होता है। रामचरित्र मानस में भगवान शिव द्वारा सती चरित्र कथा सुनाई। इस दौरान राजेंद्र भगत, पंडित राजेंद्र, राजकुमार रुहेला, प्रमोद, मदन, योगेश, देवेंद्र शर्मा, सरला आदि का सहयोग रहा।