फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर शुरु, अलाव की कोई व्यवस्था नही

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी लगातार बढ़ने लगी है। ठिठुरन पैदा हो रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से अलाव की कहीं पर भी व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण तड़के और रात में असहाय लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। उधर, कोहरे के कारण पैसेंजर ट्रेन को स्थगित कर दिया गया। इससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह ही धूप निकलने से दिन का अधिक तापमान 22 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह -शाम ठिठुरन बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख चौपलों पर गरीब-असहाय लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुुुसार दिसंबर माह से मौसम में बदलाव आएगा तथा सर्दी और बढ़ेगी। पांच दिसंबर से आकाश में बादल छाए रहने कोहरा और सर्दी बढ़ने की संभावना हैं। उधर, दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रात 11 बजे दिल्ली से चलकर रात दो बजे शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह पैैसेंजर ट्रेन शामली से सुबह छह बजे चलकर दिल्ली नौ बजे तक पहुंचती है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनी को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि सर्दी के मौसम से रोडवेज की सुबह-शाम की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। फिलहाल रोडवेज की रात्रि सेवाओं को शादी-विवाह के कारण बंद नहीं किया गया है, लेकिन दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में रात्रि सेवा बंद करने पर विचार किया जा सकता है।

16.50 लाख का अलाव- कंबल खरीद का बजट आवंटित
शामली। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए डेढ़ लाख रुपये अलाव और 15 लाख रुपये का कंबलों की खरीद के लिए बजट डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम- तहसीलदारों को आवंटित कर दिया है। जल्द ही जिला प्रशासन की ओर से सुबह-शाम अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें