फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक सवार आपस में टकराए, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन । ऊन चौसाना रोड पर बझेड़ी चौराहे पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसको राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊन चौसाना रोड पर बझेड़ी चौराहे पर दो बाइक सवार तेजी गति के चलते आपस में टकरा गए। जिसमेें टक्कर होने से पंकज पुत्र बबलू निवासी टोडा घायल हो गया । दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित व परिवार की तरफ से कोई शिकायत नही की गई।
हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया
ऊन (ब्यूरो)। तहसील ऊन के गांव गंगारामपुर के किसान माडर्न पब्लिक स्कूल में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर हिंदी के अध्यापक शिवकुमार ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों और संयुक्त राष्ट्र के मंच से हिंदी भाषा का प्रयोग किया। हमें उनसे प्रेरणा लेकर आज एक संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी मातृभाषा को शुद्ध तरीके से लिखेंगे और बोलेंगे । सुलेख प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई । इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, रामकुमार, रवि ,अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें