फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का 29वें दिन बेमियादी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला रेलपार स्थित डीपीओ कार्यालय के सामने मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लाक स्तरीय बेमियादी धरना 29 वें दिन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं का 9500 रुपये मानदेय दिलाने की मांग की है। मांगे पूरी होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष मोनिका, जिला उपाध्यक्ष सुनीता राठी, पवन, पूनम, रेखा रानी, सुनीता, मंजू, कविता, सरिता, सुशीला, मुकेश, निर्मला, रीता, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें